Meri Abhilasha Mera Man / Avadhesh Vishwakarma / Neelam Publication
₹300.00 Original price was: ₹300.00.₹295.00Current price is: ₹295.00.
Meri Abhilasha Mera Man / Avadhesh Vishwakarma / Neelam Publication
Meri Abhilasha Mera Man / Avadhesh Vishwakarma / Neelam Publication
‘मेरी अभिलाषा मेरा मन’ अवधेश विश्वकर्मा ‘नमन’ की पहली पुस्तक है, जो उनके जीवन-संघर्ष, अनुभवों, अंतर्द्वंद्वों, आशाओं और सकारात्मक सोच की साहित्यिक अभिव्यक्ति है। पुस्तक में गीतों और ग़ज़लों के माध्यम से लेखक ने जीवन के उतार-चढ़ाव, संघर्ष से मिली सीख, सफलता की वास्तविकता, गाँव और परिवार की स्मृतियों, माता-पिता के प्रति संवेदना, सामाजिक विघटन, बढ़ती नफ़रत और सामाजिक समरसता जैसे विषयों को सरल एवं सहज भाषा में प्रस्तुत किया है।
लेखक के अनुसार उनकी प्रत्येक रचना उनके जीवन में जिए गए किसी पड़ाव की परछाईं है। कहीं निराशा और अकेलेपन की पीड़ा है, तो कहीं संघर्ष के बीच आशा और सकारात्मक सोच का संदेश। पुस्तक का मूल स्वर यही है कि सफलता से अधिक महत्वपूर्ण सकारात्मक सोच, संघर्ष और जीवन की यात्रा है। ग़ज़लों में सामाजिक कुरीतियों और विघटनकारी प्रवृत्तियों पर प्रहार के साथ इंसानियत, आत्मचिंतन, प्रेम और सामाजिक सौहार्द का संदेश मिलता है।
रंगमंच और संगीत से लंबे समय तक जुड़े रहने के कारण लेखक की रचनाओं में जीवन और समाज का प्रत्यक्ष अनुभव दिखाई देता है। यह संकलन साहित्य के साथ-साथ एक संवेदनशील नागरिक के सामाजिक दायित्व को भी सामने रखता है।
No author bio provided.

Reviews
Clear filtersThere are no reviews yet.