Dastak deta Kal book (Kavya Sangrah) | by B.L. Yadav | Neelam publication
₹300.00 Original price was: ₹300.00.₹250.00Current price is: ₹250.00.
सुख-सम्पन्नता के वांछित धारा-प्रवाह में बहने वाले समाज की इकाई, व्यक्ति होता है जिसके परिमार्जन हेतु समय, परिस्थिति, साधन, प्रयत्न, एवं मार्गदर्शक सदैव से अनन्य सहयोगी रहे हैं। अधिकांश इकाइयों की गुणवत्ता, समाज को आकार व स्वरूप देती है जिसकी प्रगति एवं नियंत्रण के लिये सामाजिक-समूहों की व अंतिम रूप से सरकार की जिम्मेदारी होती है। समाज की उन्नति संवर्धन में सरकारी योजनायें, महापुरुषों के यत्न, व साहित्यकारों की ओजस्वी कल्पना-भाव-शक्ति, निर्धारित होती है। सामाजिक प्रगति अभियानों में विभिन्न कारणों से सरकार की जब कोई चूक होती, तो बिभिन्न माध्यमों से हालात पर आवाज उठती है जो कि माध्यमों की
अपनी अपनी समझ रहती है। साहित्य भी एक ऐसा माध्यम है जो अब सरकार की प्रशंसा में लीन न रहकर किसी के भी द्वारा समाज की उपेक्षाओं को प्रचारित कर प्रगति हेतु उसका आह्वान करता है। इसी क्रम में मैं प्रत्यक्षदर्शीरह, समाचार पत्रों से, तथा अन्य प्रकारों से बर्तमान की यदा कदा घटनाओं से अवगत होकर, चाहे वे सामाजिक, राजनैतिक, अथवा नैतिक-मूल्यों की हो, परिदृश्य को उजागर कर सुधारों की अपेक्षा करता है। तदनुरूप मैं अपनी कविता-कृति दस्तक देता कल नामक पुस्तक के माध्यम से ऐसे ही कुछ परिदृश्य प्रस्तुत करने का प्रयास कर रहा है। आशा है कविता प्रेमियों को अबश्य ही पसन्द आयेगी।
Dastak deta Kal book (Kavya Sangrah) | by B.L. Yadav | Neelam publication
No author bio provided.

Reviews
Clear filtersThere are no reviews yet.