Bol Utha Bachpan Book | BY Deepti Sinha ‘Suryavanshi’ | Neelam Publication
₹300.00 Original price was: ₹300.00.₹295.00Current price is: ₹295.00.
बचपन से मेरी रूचि साहित्य में थी पुस्तक पढ़ना एवं कविता लिखना मेरी पहली पसंद थी जिन्हें मैं कहीं से भी समय बचा कर पूरा करती थी।
मेरे पिता श्री चन्द्र प्रकाश एवं मेरी माता श्रीमती अन्नपूर्णा देवी मेरे इस काव्य प्रवाह के लिए प्रेरक रहे हैं ,मैं उनके चरणों में अपनी इस उपलब्धि को समर्पित करती हूँ।
विवाहोपरांत मेरी सासु माँ श्रीमती उषा सिन्हा जी एवं ससुर जी श्री राम मोहन लाल सिन्हा जी ने मेरे लेखन कार्य को बहुत प्रोत्साहित किया, मैं उनका भी आभार प्रकट करती हूँ।
मैनें आकाशवाणी हैदराबाद से भी अपनी स्वरचित कविताओं के पाठ का संचालन किया उसके लिए की गई मेहनत मेरे लेखन कार्य में बहुत सहायक रही ।
मेरी इस काव्य यात्रा में मेरे पति श्री नलिन कुमार सिन्हा जी जो कि होटल व्यवसाय में हैं हमेशा मेरे परम सहयोगी रहे हैं , मैं उनके प्रति भी अपना आभार व्यक्त करती हूँ।
मैं अपने पुत्र सृजन एवं पुत्री संस्कृति दोनों की आभारी हूँ वे हमेशा मेरे मनोबल को बढा़ने में बढ़ चढ़ कर रहे हैं।
मैं साहित्य साधक मंच पी जी एफ की संस्थापिका श्रीमती रचना दीक्षित जी एवं श्री रवीन्द्र दीक्षित जी का भी हृदय तल की गहराईयों से आभार व्यक्त करती हूँ जिन्होंने मेरा इस पुस्तक लेखन कार्य में मार्गदर्शन किया।
मैं अपनी प्रिय मित्र श्रीमती राजश्री बिष्ट जी की भी आभारी हूँ जिन्होनें मेरी इस पुस्तक लेखन में हर संभव मदद की।
मैं अपने साहित्य मित्रों श्रीमती सुधा जी, श्रीमती नीलम जी,श्रीमती मनोरमा जी, श्री पंकज शर्मा जी, श्रीमती प्रियंका जी का भी आभार व्यक्त करती हूँ
जिन्होनें हमेशा मेरी कविताओं की सराहना कर प्रोत्साहित किया। मैं आशा करती हूँ कि आप सभी पाठक जन मेरे इस काव्य संग्रह बोल उठा बचपन को अवश्य पसन्द करेंगें ।
दीप्ति सिन्हा ‘सूर्यवंशी ‘
Bol Utha Bachpan Book | BY Deepti Sinha ‘Suryavanshi’ | Neelam Publication
Bol Utha Bachpan Book | BY Deepti Sinha ‘Suryavanshi’ | Neelam Publication

Reviews
Clear filtersThere are no reviews yet.