Hum Sab Ek Saath- Ek Safar Par | BY Ghanshyam Bastta | Neelam Publication
₹200.00 Original price was: ₹200.00.₹195.00Current price is: ₹195.00.
“हम सब एक साथ – एक सफर पर” केवल एक किताब नहीं, बल्कि एक भावनात्मक यात्रा है। ऐसी यात्रा जिसमें हम सभी एक-दूसरे का हाथ थामे हुए जीवन की राह पर चल रहे हैं।
यह पुस्तक हमें यह समझाने का प्रयास करती है कि एकता, सहयोग और समझदारी से हम किसी भी चुनौती को पार कर सकते हैं। इस पुस्तक में कहानियों, विचारों और अनुभवों के माध्यम से यह बताया गया है कि साझा सफर में कितनी सुंदरता, सीख और संभावनाएं छुपी होती हैं।
यहां हर पंक्ति, हर अध्याय यही संदेश देता है कि “साथ चलना ही असली यात्रा है।” एक अनुरोध:- इस किताब को पढ़ते समय एक पेन अपने पास ज़रूर रखें।
क्योंकि कहीं-कहीं आपको कुछ सोचने, ठहरने और नोट करने के लिए कहा जाएगा। कृपया उसे टालें नहीं। क्योंकि यह किताब सिर्फ पढ़ने के लिए नहीं खुद को टटोलने के लिए है। “आज लोगों को ज्ञान नहीं, बोध की ज़रूरत है। ज्ञान मोबाइल में है, पर दिशा केवल विवेक में है।”
आज का यथार्थ:- हम एक ऐसे दौर में जी रहे हैं जहाँ तकनीक रोज़ नई ऊँचाइयाँ छू रही है, लेकिन इंसानियत भीतर से खाली होती जा रही है।
सूचनाएँ बहुत हैं पर समझ कम, बातें बहुत हैं पर भावनाएँ कम। हम समाज और देश को बदलने की बातें तो करते हैं, लेकिन खुद से शुरुआत करने से कतराते हैं। यदि आप… एक बेहतर इंसान बनना चाहते हैं। चाहते हैं कि देश में बदलाव हो। चाहते हैं कि भावनाएँ, सहानुभूति और सहयोग हमारे रिश्तों का आधार बनें, तो यह किताब आपके लिए है।
“इस किताब में न भाषण हैं, न आदर्शवाद की चमक-दमक। सिर्फ एक सीधी बात है – सोच बदलो, देश बदलो।” – घनश्याम बास्ट्टा
Hum Sab Ek Saath- Ek Safar Par | BY Ghanshyam Bastta | Neelam Publication
Hum Sab Ek Saath- Ek Safar Par | BY Ghanshyam Bastta | Neelam Publication

Reviews
Clear filtersThere are no reviews yet.